देसी शराब के साथ तीन महिला समेत 8 गिरफ्तार

धमदाहा : शराबबन्दी कानून लागू होने के बाद भी धमदाहा थानाक्षेत्र में देशी शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. खासकर देहाती क्षेत्र में देशी शराब बनाने एवं पीने पिलाने का कारोबार फल फूल रहा है. मंगलवार की संध्या में धमदाहा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सघन छापेमारी के दौरान धमदाहा […]

धमदाहा : शराबबन्दी कानून लागू होने के बाद भी धमदाहा थानाक्षेत्र में देशी शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. खासकर देहाती क्षेत्र में देशी शराब बनाने एवं पीने पिलाने का कारोबार फल फूल रहा है.
मंगलवार की संध्या में धमदाहा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सघन छापेमारी के दौरान धमदाहा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.
थानाक्षेत्र के नीरपुर पंचायत के सिकरहा गांव में छापेमारी के दौरान करीब बीस लीटर देशी शराब के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार उक्त गांव में सघन छापेमारी अभियान के तहत आधे दर्जन घरों से करीब बीस लीटर शराब के साथ तीन महिला एवं पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है जिसे मद्य निषेध के तहत जेल भेज दिया जायेगा. गिरफ्तारी में महिला पुलिस की भी मदद ली गयी.
धमदाहा : शराबबन्दी कानून लागू होने के बाद भी धमदाहा थानाक्षेत्र में देशी शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. खासकर देहाती क्षेत्र में देशी शराब बनाने एवं पीने पिलाने का कारोबार फल फूल रहा है. मंगलवार की संध्या में धमदाहा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सघन छापेमारी के दौरान धमदाहा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.
थानाक्षेत्र के नीरपुर पंचायत के सिकरहा गांव में छापेमारी के दौरान करीब बीस लीटर देशी शराब के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार उक्त गांव में सघन छापेमारी अभियान के तहत आधे दर्जन घरों से करीब बीस लीटर शराब के साथ तीन महिला एवं पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है जिसे मद्य निषेध के तहत जेल भेज दिया जायेगा. गिरफ्तारी में महिला पुलिस की भी मदद ली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >