पूर्णिया से 270 कंट्रोल यूनिट भेजा गया अरवल

पूर्णिया : समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस से गुरुवार को जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा की मौजूदगी में 270 कंट्रोल यूनिट निकाला गया तथा सीयू को अरवल जिला भेजा गया है. इसके साथ 50 वीवी पैट प्रशिक्षण के लिए निकाला गया है. उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बताया कि स्टोर में रखे 350 इवीएम […]

पूर्णिया : समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस से गुरुवार को जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा की मौजूदगी में 270 कंट्रोल यूनिट निकाला गया तथा सीयू को अरवल जिला भेजा गया है. इसके साथ 50 वीवी पैट प्रशिक्षण के लिए निकाला गया है.

उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बताया कि स्टोर में रखे 350 इवीएम मशीन को एफएलसी जांच की गयी है तथा पूर्व भी 400 बैलेट यूनिट व 20 कंट्रोल यूनिट की एफएलसी जांच कार्य पूरा कर लिया गया है. वेयर हाउस राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में खोला एवं बंद कर पून: सील किया गया.
इस मौके पर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जहांगीर आलम, सदर एसडीओ विनोद कुमार, नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह कांग्रेस से अखिलेश कुमार, गौतम वर्मा, रालोजपा से निरज मेहता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >