पटना: पुनपुन नदी में नहाने के दौरान डूबा युवक, देर रात SDRF ने बरामद किया शव

दोस्तों के साथ मेला घूमने गए 30 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार की पुनपुन नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. स्थानीय पुलिस और SDRF टीम ने अथक प्रयास के बाद देर रात उनका शव बरामद किया.

Punpun River Drowning: संपतचक के गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित योगी गांव निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार की पुनपुन नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक अभियान चलाकर शव बरामद किया.

दोस्तों के साथ मेला घूमने गया था धर्मेंद्र

बताया जाता है कि धर्मेंद्र कुमार सोमवार को अपने दो दोस्तों संजू कुमार और कन्हाई कुमार के साथ चंदासी में अर्धनारीश्वर प्रतिमा के पास लगे अंतिम सोमवार के मेले में घूमने गया था. मेला घूमने के बाद तीनों दोस्त लंका-कछुआरा गांव के पास पुनपुन नदी में नहाने चले गये.

तेज धार की चपेट में आया युवक

नदी में नहाने के दौरान धर्मेंद्र कुमार तेज धार की चपेट में आकर गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना के बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाया और प्रशासन के साथ-साथ परिजनों को भी सूचना दी.

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक नदी में तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद धर्मेंद्र का शव बरामद कर लिया गया.

दोस्त ने पुलिस को बतायी घटना की जानकारी

मृतक के दोस्त संजू कुमार ने प्रशासन और परिजनों को बताया कि नदी में नहाने के दौरान धर्मेंद्र गहरे पानी और तेज धार में चला गया, जिससे वह डूब गया. वहीं, दूसरा दोस्त कन्हाई कुमार मौके से चला गया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

शादीशुदा था धर्मेंद्र, परिवार में मचा कोहराम

धर्मेंद्र कुमार जयप्रकाश रविदास का 30 वर्षीय पुत्र था और शादीशुदा था. शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

इसे भी पढ़ें : मारना था लड़की को, लग गयी रैपिडो चालक को, दुकान में छिपी नाबालिग को एक ने खींचकर निकाला तो दूसरे ने मारी गोली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >