गंगा में युवक डूबा, नहीं हुआ बरामद

गंगा घाट पर नहाने के दौरान 21 वर्षीय एक युवक गंगा में डूब गया.

मनेर. थाना क्षेत्र के व्यापुर गांव के पास शुक्रवार को गंगा घाट पर नहाने के दौरान 21 वर्षीय एक युवक गंगा में डूब गया. सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने घंटों नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, मगर डूब कर लापता युवक का कुछ पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि ब्यापुर गांव निवासी परीक्षण चौधरी का 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार हर रोज की तरह गांव के पास के ही गंगा नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गंगा के गहरे पानी में चले जाने से डूब गया. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर डूबकर लापता हुए युवक के तलाश में जुट गयी. इधर जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया. सभी उसकी तलाश के लिए जुटे रहे. परिजनों का कहना था कि हर रोज की तरह वह सुबह में गंगा नदी में नहाने गया था, लेकिन काफी देर तक जब वह घर पर नहीं लौटा तो लोग परेशान हो गये, जिसके बाद उसकी तलाश में नदी की ओर लोग गए, तो घाट के किनारे उसके कपड़े एवं चप्पल देखे. इसके बाद युवक के डूबने की बात की जानकारी हुई. इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गयी और प्रशासन की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया. शाम तक कहीं भी युवक का कुछ भी अता पता चल नहीं चल सका है. वहीं एसडीआरएफ की टीम ने बताया कि शनिवार को गंगा में एक बार फिर से जांच अभियान चला कर युवक की तलाश की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >