अपराध की योजना बना पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Patna News : शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने शिवपुरी इलाके से एक पिस्टल के साथ अंबुज नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित शिवपुरी रोड नंबर 1 का रहने वाला है.

शिवपुरी के आसपास के इलाकों में आरोपित के परिवार का रहा है दबदबा

संवाददाता, पटना

शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने शिवपुरी इलाके से एक पिस्टल के साथ अंबुज नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित शिवपुरी रोड नंबर 1 का रहने वाला है. उसके पास से एक पिस्टल व पैंट के पॉकेट से चार कारतूस भी बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार अंबुज किसी अपराध की योजना बना घटना को अंजाम देने वाला था. पुलिस की गश्ती को देख अंबुज वहां से भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया. युवक की तलाशी ली गयी तो उसके पास से पिस्टल और पैंट के पॉकेट से चार कारतूस बरामद हुआ. थानेदार अमर कुमार ने बताया कि युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए निकला था. गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक शिवपुरी में किसी घटना को अंजाम देने के लिए पिस्टल लेकर निकला है. इसके शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने टीम बनाकर गश्ती टीम के साथ उस इलाके में राउंड लगाने लगी, तभी अंबुज पुलिस को देख भागने लगा. कुछ महीने पहले आपसी गोतिया के बीच प्रॉपर्टी के विवाद में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें अंबुज के बड़े भाई आनंद को गोली लगी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >