श्राद्ध के बाद नहा रहा युवक डूबा, बची जान

मिर्ची घाट पर श्राद्ध कार्यक्रम के बाद नहाने गया युवक अचानक डूबने लगा.

पटना़. मिर्ची घाट पर श्राद्ध कार्यक्रम के बाद नहाने गया युवक अचानक डूबने लगा. यह देख गश्त कर रहे एसएसबी के इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने नदी में छलांग लगा उसकी जान बचायी. नदी किनारे लाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत ठीक है. वह किसी श्राद्ध कार्यक्रम में आया था. मुंडन के बाद नहाने चला गया. युवक राजीव रंजन नालंदा के हरनौत का रहने वाला है. एसएसबी इंस्पेक्टर ने बताया कि वह नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह ज्यादा अंदर चला गया, जिसके कारण डूबने लगा. नजर पड़ते ही नदी में छलांग लगा कर उसे बाहर निकाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >