यूजी में एडमिशन के लिए आज तक कर सकते हैं आवेदन

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर 2024-28 में स्पॉट राउंड में नामांकन के लिए सोमवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

पटना. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर 2024-28 में स्पॉट राउंड में नामांकन के लिए सोमवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो एके नाग ने बताया कि दूसरी मेरिट कम स्पॉट राउंड में वैसे छात्र जिसने पूर्व में आवेदन किया था, लेकिन किसी त्रुटि के कारण नामांकन से वंचित रह गये, वैसे उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन में सुधार कर आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे और जिन महाविद्यालयों में सीटें खाली हो, वहां जमा करेंगे. नये छात्र भी आवेदन कर ऑफर लेटर को डाउनलोड कर खाली सीटों वाले महाविद्यालय में आवेदन कर सकेंगे. छह अगस्त को महाविद्यालय आरक्षण नियम का पालन करते हुए मेधा सूची जारी करेगा. महाविद्यालय की ओर से जारी मेधा सूची के आधार पर नामांकन प्रक्रिया छह से आठ अगस्त के बीच चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >