वीमेंस क्रिकेट लीग का फाइनल आज

पटना जिला वीमेंस क्रिकेट लीग का फाइनल मैच शनिवार को जगजीवन स्टेडियम में खेला जायेगा.

पटना. पटना जिला वीमेंस क्रिकेट लीग का फाइनल मैच शनिवार को जगजीवन स्टेडियम में खेला जायेगा. पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार व सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि फाइनल मैच ज्योति सीसी और उमा इलेवन के बीच सुबह 8.30 से खेला जायेगा. 30-30 ओवर का मैच खेला जायेगा. विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे. रहबर आबदीन ने बताया कि पटना में पहली बार आयोजित वीमेंस क्रिकेट लीग में कुल 5 टीमों ने हिस्सा लिया. टीमों का गठन सेलेक्शन ट्रायल के जरिए किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >