मनेर में सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

patna Accident News: मनेर थाना क्षेत्र के छितनावा गांव में सड़क पार कर रही 65 वर्षीय महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

patna Accident News: मनेर थाना क्षेत्र के छितनावा गांव में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतका की पहचान खासपुर पंचायत के छितनावा गांव निवासी श्याम नंदन राय की पत्नी शीला देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह देर शाम गांव के समीप सड़क पार कर रही थीं. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.

गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

दुर्घटना में शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए दानापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने मनेर थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों के साथ वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Suaib khan maner

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >