रेलयात्रा का अनुभव साझा कर जीतें इनाम

अगर आप ट्रेन से सफर कर चुके हैं और अपने अनुभव को साझा कर इनाम पाना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है.

संवाददाता, पटना

अगर आप ट्रेन से सफर कर चुके हैं और अपने अनुभव को साझा कर इनाम पाना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है. जी हां, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) सभी नागरिकों के लिए हिंदी में रेल यात्रा वृतांत प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये, दूसरे को आठ व तीसरे को छह हजार रुपये दिये जायेंगे. इसके अलावा पांच को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में चार हजार की राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा.

यात्रा वृतांत की अपनी प्रविष्टि 31 जुलाई तक रेलवे बोर्ड को भेजनी होगी. लेख कम से कम तीन हजार शब्द की होनी चाहिए. रेल कर्मियों सहित जन साधारण के रेलयात्रा संबंधी अनुभव प्राप्त करने और उन अनुभवों के आधार पर रेलवे की सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा उनमें हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय स्तर पर रेलयात्रा वृतांत प्रतियोगिता आयोजित की गयी है. इसमें हिन्दी में लिखे गये रेल कर्मियों सहित जनसाधारण के रेलयात्रा संबंधी अनुभव मांगे गये हैं. तीन हजार शब्दों में लिख कर भेजनी होगी रिपोर्ट रेल यात्रा वृतांत हिंदी भाषा में न्यूनतम 3000 एवं अधिकतम 3500 शब्दों का होना चाहिए. रेल यात्रा वृतांत डबल स्पेस में टाइप किया हुआ तथा चारों तरफ एक-एक इंच का हासिया छूटा हुआ होना चाहिए. वृतांत के प्रारंभ में बड़े अक्षरों में नाम, पदनाम, आयु, कार्यालय अथवा निवास का पता, मातृभाषा, मोबाइल फोन नंबर, इ-मेल तथा वृतांत के शब्दों की संख्या आदि का उल्लेख किया जाना चाहिए. प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि 31 जुलाई तक भेज दें रेल यात्रा वृतांत मौलिक हो तथा केंद्र या राज्य सरकार की किसी योजना के अधीन पुरस्कृत न हो, इस आशय का प्रमाणपत्र भी प्रतियोगी को देना होगा. रेल यात्रा वृतांत प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि 31 जुलाई तक सहायक निदेशक, हिन्दी (प्रशिक्षण), कमरा नं. 316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आइटीओ, नयी दिल्ली-110002 को भेज सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >