पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

VIDEO : कौन है AK-47 वाला कुख्यात अनीश? पटना में पुलिस से मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार, वीडियो में जानिए पूरी कहानी

Bihar Encounter News : पटना के बिहटा में पुलिस और कुख्यात अपराधी अनीश कुमार के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान अनीश को गोली लगी, वहीं दो पुलिस अधिकारी भी जख्मी हो गए. जानें कौन है अनीश और कैसे हुई मुठभेड़.

Bihar Encounter News : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. पुलिस के अनुसार, पुराना कोइलवर पुल के पाया संख्या 6 और 7 के पास सोन नदी में पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी. इसी दौरान अपराधी अनीश कुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस की जवाबी फायरिंग में अनीश घायल

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं. पुलिस की जवाबी फायरिंग में अनीश कुमार के पैर में गोली लगी. उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया है.

थाना प्रभारी और SI भी गोली लगने से जख्मी

फायरिंग में बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार और एसआइ राजू कुमार सिंह भी घायल हो गये. पुलिस के अनुसार, दोनों अधिकारियों को गोली लगी है. उनका इलाज बिहटा के लेफलर अस्पताल में कराया जा रहा है. दोनों की स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल जानकारी अभी सामने नहीं आयी है. वीडियो में जानिए अनीश कौन था?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >