15 दिनों से नहीं मिल पा रहा पानी, फूटा लोगों का गुस्सा

patna news: पटना सिटी. वार्ड संख्या 63 में स्थित हरनाहा टोला अशोक वाटिका परिसर स्थित बोरिंग पंप चालू होने के बाद भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही है.

पटना सिटी. वार्ड संख्या 63 में स्थित हरनाहा टोला अशोक वाटिका परिसर स्थित बोरिंग पंप चालू होने के बाद भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही है. ऐसे में 15 दिनों से भी अधिक समय से पानी की समस्या झेल रहे नागरिकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा. आक्रोशित नागरिकों ने सुदर्शन पथ को हरनाहा टोला व घसीयारी टोला के बीच में बांस-बल्ला लगा व टायर फूंक आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर चौक व खाजेकलां थाना की पुलिस पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया. नागरिकों का कहना है कि जलपर्षद से लेकर जन प्रतिनिधि तक समस्या से अवगत कराया गया. इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. पीने की पानी के जुगाड़ में लगभग दस हजार की आबादी को इधर उधर भटकना पड़ रहा है.

लगाया गया कॉलम पाइप, बोरिंग हो गया फेल

पानी उलीचने में विफल बोरिंग पंप चालू रहने के बाद भी पंप से जुड़े एक दर्जन मुहल्लों में पानी की समस्या है. जलपर्षद के कर्मियों की मानें तो बोरिंग के जलस्तर में आयी कमी को दूर करने के लिए कॉलम पाइप भी लगाया गया. इसके बाद भी बोरिंग पानी नहीं उलीच पा रहा है. बोरिंग फेल होने के कगार पर है. ऐसे में उक्त बोरिंग पंप से जुड़े हरनाहा टोला, शाह फैसाद का मैदान, हजारी मुहल्ला, नून का चौराहा, घसीयारी टोला, दुंदी बाजार दक्षिणी भाग समेत एक दर्जन से अधिक मुहल्लों में पानी की समस्या है. पार्षद फैजूर रहमान खान ने बताया कि जलपर्षद के अधिकारियों को 60 एचपी मोटर लगाने को कहा गया था, लेकिन अधिकारियों ने बोरिंग फेल होने की बात कह मोटर बदलने से कोई फायदा नहीं होने की बात कही है. ऐसे में नयी बोरिंग मोगलपुरा पुलिस चौकी के समीप करने का प्रस्ताव दिया गया है. वैकल्पिक व्यवस्था में पानी मिले, इसके लिए दूसरे वार्ड में हुई नयी बोरिंग को चालू कराने के लिए अधिकारियों से कहा जा रहा है. यह बोरिंग चौकशिकारपुर नाला के पास पटना नगर निगम सिटी अंचल के यार्ड में हुई है. इसे चालू नहीं किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >