Video: धोती-कुर्ता में रैंप वॉक, तेजप्रताप यादव का ठेठ देसी अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल

Tej Pratap Yadav: धोती-कुर्ता में देसी अंदाज में रैंप वॉक करते तेजप्रताप यादव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप इस बार अपने फैशन अंदाज़ और नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ को लेकर फिर सुर्खियों में हैं.

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में हमेशा कुछ अलग करने के लिए मशहूर तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप इस बार किसी बयान या विवाद को लेकर नहीं, बल्कि अपने अनोखे रैंप वॉक वीडियो से चर्चा के केंद्र में हैं.

हाल ही में उनकी नई सोशल मीडिया टीम ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें तेजप्रताप धोती-कुर्ता पहने देसी अंदाज में रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं तेजप्रताप

यह पहली बार नहीं है जब तेजप्रताप अपने अलग अंदाज से लोगों का ध्यान खींच रहे हों. कभी वे भगवान कृष्ण का रूप धारण कर बांसुरी बजाते दिखे हैं, तो कभी शिवभक्त बनकर जलाभिषेक करते नजर आए हैं. उनके स्टाइल में नाटकीयता और प्रयोगधर्मिता दोनों झलकती हैं. एक बार तो उन्होंने राजनीतिक कार्यक्रम के मंच पर पुलिसकर्मियों को नचाकर सबको चौंका दिया था.

अपने बयानों से चर्चा में बने रहते हैं तेजप्रताप

तेजप्रताप का यह अंदाज़ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है. वे अपने बयानों से भी अक्सर राजनीतिक माहौल गरमा देते हैं. अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन्होंने यह कहकर विवाद खड़ा किया था कि “भगवान राम 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आएंगे.” मंत्री रहते हुए वे कई बार साइकिल से मंत्रालय पहुंचे, ताकि सादगी का संदेश दे सकें. उनके करीबी बताते हैं कि तेजप्रताप अक्सर अपने सपनों और देवताओं से “संवाद” की बातें करते हैं.

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तेजप्रताप

इसी बीच तेजप्रताप ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ का ऐलान कर बिहार की सियासत में नई हलचल मचा दी है. आरजेडी से अलग होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर जारी करते हुए खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है. पार्टी का चुनाव चिन्ह ब्लैकबोर्ड रखा गया है, जबकि नारा है. “सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव.”

Also Read: फ्लाइट में कैप्टन रूडी के अंदाज पर फिदा हुए शिवराज, बोले- राजीव जी, आज आपने दिल जीत लिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >