Video: अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, पटना एयरपोर्ट के पास काफिले में घुसी कार

Amit Shah Security Lapse: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के रास्ते में अचानक एक गाड़ी आ जाने से सुरक्षा में चूक हो गई. वीडियो में देखिए सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई कर गाड़ी को सड़क किनारे साइड कराया.

Amit Shah Security Lapse: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, अमित शाह पटना के एक निजी होटल से एयरपोर्ट के लिए निकल रहे थे. जैसे ही उनका काफिला एयरपोर्ट की ओर बढ़ा, उसी समय अचानक एक फोर-व्हीलर गाड़ी काफिले के रास्ते में आ गई.

सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति का तुरंत एहसास किया और चिल्लाकर गाड़ी को सड़क किनारे साइड कराया. इसके बाद ही गृह मंत्री का काफिला सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कर पाया. घटना का वीडियो सामने आया है. जिसके बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि जब देश के गृह मंत्री के आगमन की पूरी जानकारी और अलर्ट पहले से था, तो इस तरह की सुरक्षा चूक कैसे हुई.

Also Read: Bihar Election 2025: सीमांचल में सियासत का गर्म शनिवार! अररिया में शाह, कटिहार में नीतीश, ओवैसी करेंगे रोड शो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >