नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार के वीरेंद्र ने जीता रजत पदक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित 19वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार के वीरेंद्र कुमार यादव ने रजत पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया.

पटना. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित 19वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार के वीरेंद्र कुमार यादव ने रजत पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया. बिहार के जमुई के रहने वाले वीरेंद्र कुमार ने अंडर-18 आयु वर्ग के भाला फेंक में 68.69 मीटर भाला फेंक रजत पदक अपने नाम किया. इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक राजस्थान के दीपेश चौधरी ने जीता. वीरेंद्र की सफलता पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >