Viral Video: पटना में भारत की जीत का अनोखा जश्न, जेसीबी पर चढ़कर गूंजे ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे

India-Pakistan Match: भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद पटना में जश्न का माहौल देखने को मिला. डाकबंगला चौराहे पर लोगों ने जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया. कोई जेसीबी पर चढ़कर नारे लगा रहा था, तो कोई मरीन ड्राइव पर ढोल-नगाड़ों संग नाच रहा था.

India-Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच में भारत की शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया. राजधानी पटना में इस जीत को दिवाली और होली की तरह मनाया गया. डाकबंगला चौराहे पर प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया. युवाओं की टोली सड़कों पर उतर आई, पटाखे फोड़े गए और भारत माता के जयकारे गूंज उठे.

पटना में अनोखा जश्न, जेसीबी पर सवार होकर लगाए नारे

पटना में क्रिकेट प्रेमियों ने अनोखे अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की. आधी रात को भाजपा प्रवक्ता कृष्ण सिंह ‘कल्लू’ सहित कई प्रशंसक जेसीबी पर चढ़ गए और “इंडिया-इंडिया” के नारे लगाने लगे. जीत के जोश में बाजार समिति और मरीन ड्राइव पर भी युवाओं की भीड़ देखी गई. कई छात्रावासों की छतों से स्टूडेंट्स ने झंडे लहराए और पटना की गलियों में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

Also Read: भागलपुर में जनसभा तो पूर्णिया में क्यों लैंड करेगा PM Modi का विमान? जानिए क्या है वजह

विराट कोहली का सर्जिकल स्ट्राइक

पटना के प्रशंसकों ने विराट कोहली की पारी को सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया. एक क्रिकेट प्रेमी ने कहा, “जिस तरह अभिनंदन ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, उसी तरह विराट कोहली ने मैदान में पाकिस्तान पर प्रहार किया है. यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक पल है.” बता दें कि दुबई के मैदान में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने दमदार शतक जड़ा, जिससे भारत को यादगार जीत मिली.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >