‘NDA में थे, हैं और रहेंगे…’, उपेंद्र कुशवाहा, बोले- निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाना चाहिए था, अपने बेटे दीपक प्रकाश को लेकर भी रखी बात

Upendra Kushwaha NDA: उपेंद्र कुशवाहा ने दोहराया कि उनकी पार्टी NDA के साथ थी, है और आगे भी रहेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जाना चाहिए था. कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी.

Upendra Kushwaha NDA: बिहार में एनडीए (NDA) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों के बीच पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा एनडीए का हिस्सा है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ गठबंधन में बनी रहेगी. रविवार को पटना के रविन्द्र भवन सभागार में आयोजित पार्टी के राज्यस्तरीय अधिवेशन में उन्होंने कहा कि भले ही रालोमो और भाजपा की विचारधाराएं पूरी तरह समान नहीं हों, लेकिन व्यापक राजनीतिक और सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए गठबंधन की राजनीति आवश्यक है.

निशांत कुमार को सिर्फ मंत्री नहीं, डिप्टी सीएम बनाना चाहिए था

इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू नेता निशांत कुमार को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक अस्तित्व और जदयू को मजबूत बनाए रखने के लिए निशांत कुमार को काफी पहले ही सक्रिय राजनीति में लाया जाना चाहिए था. कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार को केवल कैबिनेट मंत्री नहीं, बल्कि बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए था. उनके अनुसार यदि निशांत को डिप्टी सीएम बनाया जाता तो जदयू कार्यकर्ताओं के बीच एक अलग और सकारात्मक संदेश जाता.

RLM में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल

अधिवेशन के दौरान पार्टी संगठन में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए. उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक सिंह को बिहार राष्ट्रीय लोक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. इसके साथ ही प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तथा हिमांशु पटेल को प्रधान महासचिव बनाया गया. गौरतलब है कि इससे पहले भी आलोक सिंह ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

MLC उम्मीदवारों की सूची से दीपक प्रकाश बाहर

इधर बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव और उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है, लेकिन पंचायती राज मंत्री और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का नाम सूची में शामिल नहीं है. मंत्री बने रहने के लिए उनका विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य होना आवश्यक है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार दीपक प्रकाश विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन करेंगे या नहीं, इस संबंध में अंतिम फैसला सोमवार को लिया जाएगा.

ALSO READ: पटना ओपीडी रोस्टर: सोमवार को PMCH और NMCH में बैठेंगे ये डॉक्टर, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >