बिहार मंत्रिमंडल 2025: RLM कोटे से कुशवाहा की पत्नी नहीं बेटे बने मंत्री, जानिए मांझी परिवार से किसे मिला मौका

Bihar New Minister: नीतीश सरकार की नई कैबिनेट में सबसे ज्यादा सुर्खियां उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी के खेमे को लेकर है. रालोमो कोटे से कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया है. वहीं मांझी परिवार से संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली है.

Bihar New Minister: नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. मंच पर राष्ट्रीय राजनीति के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने समारोह को और भव्य बना दिया. इसी के साथ बिहार में नई NDA सरकार की शुरुआत भी हो गई. जदयू और बीजेपी के अलावा एनडीए के सहयोगी दल- लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM), और राष्ट्रीय लोक मोर्चा कोटे से भी मंत्री बनाए गए हैं.

LJP (R) से बने दो मंत्री

चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) इस बार एनडीए के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में उभरी है. पार्टी से दो मंत्री बनाए गए हैं. अंतिम सूची पर औपचारिक मुहर लग गई है. संजय कुमार और संजय कुमार सिंह को मंत्री बनाया गया है.

कुशवाहा परिवार से कौन बना मंत्री

उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी इस कैबिनेट में जगह मिली है. सासाराम से जीतीं उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता कुशवाहा को मंत्री बनाने की चर्चा थी. स्वच्छ छवि और पहली बार विधायक बनने के बाद उनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा था. लेकिन राजनीति में समीकरण कभी स्थिर नहीं रहते.

अंत समय में उपेंद्र कुशवाहा अपने पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री बनाने का फैसला लिए. दीपक ने चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन कैबिनेट में शामिल किए गए हैं तो छह महीने के भीतर उन्हें विधान परिषद के रास्ते विधानमंडल में भेजा जाएगा.

हम कोटे से सुमन की वापसी

जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)’ से संतोष कुमार सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली है. सुमन पहले भी नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं और मांझी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख नेता माने जाते हैं.

Also Read: Nitish Kumar Patna Shapath Grahan Samaroh Live: गांधी मैदान पहुंचा नीतीश का परिवार, सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >