IIT पटना में आज से दो दिवसीय Think India National Workshop, 'विकसित भारत' विषय पर होगा राष्ट्रीय मंथन

Patna News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना दो दिवसीय 'Think India National Workshop' का आयोजन कर रहा है. 'विकसित भारत' विषय पर केंद्रित इस कार्यशाला में देश भर के 200 छात्र और 30 से अधिक अतिथि शामिल होंगे.

Patna News :भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना में 25 और 26 जुलाई को Think India National Workshop का आयोजन किया जाएगा. दो दिवसीय इस राष्ट्रीय कार्यशाला का विषय 'विकसित भारत' रखा गया है. इसका उद्देश्य देशभर के मेधावी छात्रों को एक मंच पर लाकर राष्ट्र निर्माण, बौद्धिक संवाद और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है.

200 छात्र और 30 से अधिक अतिथि होंगे शामिल

कार्यशाला में आईआईटी पटना सहित देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 200 छात्र और 30 से अधिक अतिथियों के शामिल होने की संभावना है. संस्थान के अनुसार, आईआईटी पटना का शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक बुनियादी ढांचा इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करेगा.

सुबह 10 बजे होगा उद्घाटन सत्र

कार्यक्रम का उद्घाटन 25 जुलाई को सुबह 10 बजे होगा. उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल होंगे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह करेंगे. इस दौरान वे देशभर से आए प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत करेंगे.

राष्ट्र निर्माण और युवाओं की भूमिका पर होगी चर्चा

आयोजकों के अनुसार, कार्यशाला में 'विकसित भारत' की अवधारणा, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा समकालीन राष्ट्रीय विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे. इन सत्रों में छात्र विशेषज्ञों के साथ संवाद करेंगे और अपने विचार साझा करेंगे.

इसे भी पढ़ें: BJP का दामन थामते ही भावुक हुए मृत्युंजय तिवारी, बोले- अब यहीं जियेंगे, यहीं मरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >