-पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में दी गयी जानकारी संवाददाता,पटना पटना वीमेंस कॉलेज के भूगोल विभाग की स्नातक (बीए) अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शुक्रवार को संपन्न हुआ. 9 से 13 फरवरी तक चले इस अध्ययन दौरे में विभाग की 68 छात्राओं ने पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग और दार्जिलिंग जिलों का दौरा किया. यह भ्रमण भूगोल विभाग की डॉ सिस्टर अन्ना एसी और तीन अन्य संकाय सदस्यों के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया.पूर्वी हिमालय की गोद में बसे इन क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विभिन्न भौगोलिक महत्व वाले स्थानों का अवलोकन किया. छात्राओं ने पहाड़ी इलाकों की जटिल भू-आकृतियों (टेरेन), बदलते मौसम के मिजाज और वहां की विशिष्ट वनस्पतियों का बारीकी से अध्ययन किया. इसके अतिरिक्त, छात्राओं ने पहाड़ी क्षेत्रों में बस्तियों के बसने के पैटर्न और स्थानीय अर्थव्यवस्था में पर्यटन की भूमिका व स्थिति को समझने का भी प्रयास किया. इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य छात्राओं को किताबी ज्ञान से परे धरातल पर भौगोलिक विविधताओं का अनुभव कराना था. डॉ सिस्टर अन्ना एसी ने बताया कि ऐसे भ्रमण से छात्राओं में न केवल विषय की समझ गहरी होती है, बल्कि वे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति अधिक संवेदनशील बनती हैं. छात्राओं ने इस यात्रा को बेहद ज्ञानवर्धक बताया और हिमालयी क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कीं.
पटना वीमेंस कॉलेज : छात्राओं ने कलिम्पोंग और दार्जिलिंग के भूगोल को समझा

पटना वीमेंस कॉलेज : छात्राओं ने कलिम्पोंग और दार्जिलिंग के भूगोल को समझा
Copied link
पटना वीमेंस कॉलेज के भूगोल विभाग की स्नातक (बीए) अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शुक्रवार को संपन्न हुआ