पटना में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, मतगणना को लेकर सोमवार को बोरिंग रोड समेत कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 की मतगणना के कारण सोमवार 5 मई को बोरिंग रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा. सामान्य और व्यावसायिक वाहनों के लिए विशेष प्रतिबंध लागू किए गए हैं.

Bankipur by-election : राजधानी पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से एएन कॉलेज परिसर में होगी. मतगणना को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह 5 बजे से मतगणना समाप्त होने तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है. इस दौरान बोरिंग रोड और आसपास के कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा.

इन मार्गों पर सामान्य वाहनों का रहेगा प्रतिबंध

प्रशासन के अनुसार बोरिंग रोड चौराहा से एएन कॉलेज की ओर, मोहिनी मोड़ से सहदेव महतो मार्ग तथा पानी टंकी मोड़ से एएन कॉलेज की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. लोगों से इन मार्गों के बजाय वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की गई है.

व्यावसायिक वाहनों के लिए भी रोक

राजापुर पुल से हड़ताली चौक और बेली-बोरिंग रोड क्रॉसिंग तक व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. वहीं पाटलिपुत्र गोलंबर से एएन कॉलेज और पानी टंकी की ओर भी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. शिवपुरी रेलवे क्रॉसिंग से एएन कॉलेज (दुर्गा मंदिर मोड़) तक का मार्ग भी सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा.

मतगणना अभिकर्ताओं और अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था

मतगणना अभिकर्ताओं के वाहन बेली रोड, हड़ताली चौक और अटल पथ होते हुए एएन कॉलेज के पीछे तक जाएंगे, जहां पार्किंग के बाद उन्हें पैदल कॉलेज परिसर में प्रवेश करना होगा. कुर्जी मोड़ और पाटलिपुत्र गोलंबर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग सहयोग अस्पताल के पास खाली मैदान में की जाएगी. अभ्यर्थियों के वाहनों को भी निर्धारित स्थान तक ही जाने की अनुमति होगी. बेली-बोरिंग रोड की ओर से आने वाले वाहन तपस्या मोड़ तक तथा कुर्जी-पाटलिपुत्र की ओर से आने वाले वाहन पानी टंकी मोड़ तक ही जा सकेंगे. इसके बाद अभ्यर्थियों को पैदल एएन कॉलेज पहुंचना होगा.

मीडिया ओबी वैन के लिए अलग व्यवस्था

प्रशासन ने बताया कि मीडिया की ओबी वैन एएन कॉलेज के बाहर सड़क किनारे पार्क की जाएगी. आम नागरिकों से ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >