पटना में CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली, JP गोलंबर से कारगिल चौक तक 10 हजार लोग हो रहे हैं शामिल

तिरंगा यात्रा में शामिल होते मुख्यमंत्री
पटना में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह यात्रा जेपी गोलंबर से करगिल चौक तक निकाली जा रही है. राष्ट्रप्रेम, एकता और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देना इसका मुख्य उद्देश्य है. इस मौके पर 10 हजार लोग शामिल हो रहे हैं.
भारत 2047 में सबसे शक्तिशाली देश बनेगा-सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत शांति चाहता है लेकिन अगर हमसे कोई लड़ने की कोशिश करता है तो हम लोग भी उसे कड़ा जवाब देते हैं. उन्होंने कहा कि भारत 2047 में सबसे शक्तिशाली देश के रूप में उभर कर सामने आएगा.
'एकता, अखंडता और संप्रभुता' का प्रतीक है तिरंगा- सीएम
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में तिरंगा को 'एकता, अखंडता और संप्रभुता' का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे लिए जीने और मरने का प्रतीक है. तिरंगे की आन के लिए हमारे लाखों सैनिक अपनी प्राणों की आहूति दे दी है.
सभा को संबोधित कर रहे हैं मुख्यमंत्री
तिरंगा यात्रा कारगिल चौक पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभा को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का तिरंगा यात्रा केवल तीन रंगो का ध्वज नहीं है बल्कि हमारे पूर्वजों व स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी प्राणों की आहूति दे कर लोकतंत्र की स्थापना की और इस तिरंगा को स्थापित किया मैं उनकी चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं.
कारगिल चौक पर पहुंची तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा कारगिल चौक पर पहुंच चुकी है. हजारों की संख्या में तिरंगा हाथों में लिए लोग चौक पर भारत माता की जय की जयघोष कर रहे हैं. चारो ओर तिरंगा ही तिरंगा दिख रहा है.
तिरंगा यात्रा शुरू
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शुरू हो चुकी है. इस यात्रा में 10 हजार लोग शामिल हैं. मुख्यमंत्री के साथ इस यात्रा में मंत्री रामकृपाल यादव, विजय सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं
तिरंगा यात्रा में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
तिरंगा यात्रा में भाग लेने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे हैं. जेपी गोलंबर पर पहुंचकर उन्होंने जेपी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया है.
तिरंगा यात्रा में शामिल होने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौके पर पहुंच गए हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा लिए मान,सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है. यह यात्रा जनआंदोलन का रूप ले लिया है.
तिरंगा यात्रा में शामिल होने मंत्री रामकृपाल पहुंचे
तिरंगा यात्रा में शामिल होने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव पहुंचे हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की अग्रह पर बिहार सरकार ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए लोगों को जागरूक किया है. यहां 10 हजार लोग हिस्सा लेंगे.
जेपी गोलंबर से शुरू हो रही है यात्रा
पटना में स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को दोगुना करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. यह यात्रा जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर निकलेगी. कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.