पाटलिपुत्र जंक्शन पर यात्री को झांसा देकर ठगी, एक गिरफ्तार; मोबाइल, एटीएम और नकदी बरामद

पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर यात्रियों को ठगने वाले एक युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Patna News : पाटलिपुत्र जंक्शन जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री को झांसा देकर ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान फुलवारीशरीफ के गोनपुरा निवासी अजय कुमार साह के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और 12,840 रुपये नकद बरामद किये हैं.

यात्री ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

मामले को लेकर मधुबनी जिले के गोपलखा निवासी चंद्रशेखर झा ने स्थानीय जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और ठगी के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सामान और नकदी बरामद

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि स्टेशन पर एक यात्री को झांसा देकर ठगी करने की सूचना मिली थी. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और 12,840 रुपये नकद बरामद हुए.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने गिरफ्तार अजय कुमार साह से पूछताछ की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जीआरपी मामले की आगे जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >