पटना: मसौढ़ी में बंद घर काे बनाया निशाना, ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

मसौढ़ी के चकराढ़ा गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, एक लाख रुपये नकद और पीतल के बर्तन चोरी कर लिए गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Patna News : मसौढ़ी. धनरूआ थाना क्षेत्र की मोरियावां पंचायत के चकराढ़ा गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, एक लाख रुपये नकद और पीतल के बर्तन चोरी कर लिये. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने धनरूआ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

परिवार के साथ मनकापुर में रहता है पीड़ित

दर्ज प्राथमिकी में चकराढ़ा निवासी विद्यानंद बिंद (28) ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर में रहकर काम करता है. करीब आठ दिन पहले वह परिवार के साथ गांव स्थित अपने घर आया था. दो दिन रहने के बाद घर में ताला लगाकर परिवार के साथ मनकापुर लौट गया. घर की चाबी उसने अपनी मां लालमुनिया देवी को दे दी थी.

सफाई करने पहुंची मां तो टूटा मिला दरवाजा

विद्यानंद के मुताबिक, 10 अगस्त की शाम करीब चार बजे उसकी मां घर की सफाई करने पहुंची. वहां एक कमरे का दरवाजा टूटा हुआ मिला. कमरे में रखे दो बड़े और एक छोटे बक्से के ताले भी टूटे थे तथा सामान बिखरा पड़ा था. मां ने तत्काल फोन कर इसकी सूचना अपने बेटे को दी.

जेवर, नकदी और पीतल के बर्तन चोरी

सूचना मिलने के बाद मंगलवार को विद्यानंद परिवार के साथ गांव पहुंचा. बक्सों की जांच करने पर सोने के झुमके, कान की बाली, तीन अंगूठियां, मंगलसूत्र, तीन फूल, दो नथुनी, चांदी की तीन जोड़ी पायल और एक चांदी की चूड़ी गायब मिली. इसके अलावा बक्से में रखे एक लाख रुपये नकद और दो बोरों में रखे पीतल के बर्तन भी चोर ले गये थे. बदमाशों ने बक्सों से कपड़े और साड़ियां निकालकर कमरे में बिखेर दी थीं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर भी जानकारी जुटा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >