प्राइवेट स्कूल के शिक्षिका की स्काॅपिर्यो सवार पैक्स अध्यक्ष ने कुचल कर की थी हत्या

patna news: पालीगंज. 3 मई को प्रखंड के मुराखार गांव के पास हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार प्राइवेट स्कूल संचालिका लवली शर्मा की मौत का खुलासा पुलिस ने जांच के बाद कर दिया.

पालीगंज. 3 मई को प्रखंड के मुराखार गांव के पास हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार प्राइवेट स्कूल संचालिका लवली शर्मा की मौत का खुलासा पुलिस ने जांच के बाद कर दिया. डीएसपी-1 प्रीतम कुमार ने शिक्षिका लवली शर्मा की मौत नहीं बल्की उसके दोस्त व उसके पिता ने प्लानिंग कर स्कार्पियो से कुचल कर हत्या की थी. पुलिस ने इस मामले में स्काॅर्पियो सवार सरैया निवासी पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह को गिरफ्तार किया है.

डीएसपी ने बताया कि मृतका लवली शर्मा के पति की मौत के बाद सरैया निवासी पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह के बेटे से दोस्ती थी. कुछ दिन पूर्व पैक्स अध्यक्ष के बेटे के दो दिन पूर्व खिड़ीमोड़ थाना क्षेत्र में शादी हुई थी. शादी के दोनों के बीच विवाद हो गया. वहीं पालीगंज पुलिस ने युवती के मोबाइल का सीडीआर व सीसीटीवी कैमरा के जांच के आधार पर मामले का खुलासा किया.

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत चालक जख्मी

पटना सिटी. फोरलेन बड़ी पहाड़ी के समीप में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से बस स्टैंड जा रहे युवक को टक्कर मार दिया. हादसे में बाइक पर बैठे युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा युवक जख्मी हो गया. बताया जाता है कि शेखपुरा के कदूरा चौक निवासी बहादुर पासवान का 19 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार मंगलवार को भाड़े की बाइक बुक कर बैरिया बस स्टैंड जा रहा था.

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पहाड़ी के पास टक्कर मार दिया. हादसे में आयुष और बाइक चालक बबलू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को यातायात थाना की पुलिस ने एनएमसीएच में भर्ती कराया. जहां आयुष की मौत हो गयी. यातायात थाना के सअनि राजवंश राम ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >