विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका अहम : निखिल खडसे

केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

युवा माय भारत पोर्टल से जुड़कर युवा, ऑपरेशन सिंदूर जैसे मिशनों के दौरान सिविल सोसाइटी में निभा सकते हैं सक्रिय भूमिका

संवाददाता,पटना

केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी.केंद्रीय युवा मंत्रालय माय भारत वालंटियर कार्यक्रम जैसे अभियानों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है.खेल राज्य मंत्री खडसे सोमवार को पटना के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में माय भारत के स्वयंसेवकों संबोधित कर रही थी.इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और समन्वय को लेकर अधिकारियों और स्वयंसेवकों के बीच संवाद स्थापित करना था.मौके पर मंत्रालय के संयुक्त नितेश कुमार मिश्रा ने भी युवाओं को प्रेरित किया और कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट किया.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को कर रहे हैं मंच प्रदान

खेल राज्य मंत्री खडसे ने कहा कि खेल भी विकसित भारत के नि���्माण में एक मजबूत माध्यम है.बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहे हैं.उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवा माय भारत पोर्टल से जुड़कर ऑपरेशन सिंदूर जैसे मिशनों के दौरान सिविल सोसाइटी में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं.उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पोर्टल से जुड़ें और विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >