अवर निरीक्षक के पिता की सड़क दुर्घटना में गयी जान

पटना-गया-डोभी एन एच-22 के पुनपुन थाना स्थित मोरहर नदी के पास शुक्रवार की अहले सुबह बाइक सवार एक अवर निरीक्षक के पिता को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे वे जख्मी हो गये.

मसौढ़ी . पटना-गया-डोभी एन एच-22 के पुनपुन थाना स्थित मोरहर नदी के पास शुक्रवार की अहले सुबह बाइक सवार एक अवर निरीक्षक के पिता को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे वे जख्मी हो गये. बाद में आसपास के लोगों की मदद से जख्मी अवर निरीक्षक के पिता सह धनरूआ थाना के कोसुत निवासी सरयुग साह को पटना पीएमसीएच भेजा गया जहां शुक्रवार की शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक सरयुग साह के पुत्र मिथिलेश कुमार नालंदा के राजगीर में अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और उनकी पत्नी अन्य परिजनों के साथ दानापुर में रहती है. बताया जाता है कि अवर निरीक्षक मिथलेश कुमार की पत्नी छठ की हुई थी. इस वजह से उनके पिता सरयुग साह शुक्रवार की अहले सुबह अपनी बाइक से दानापुर जा रहे थे ताकि अर्घ दे सकें. इसी दौरान मोरहर नदी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दिया, जिससे वे जख्मी हो गये. बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी. पुनपुन पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mahesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >