'दिल्ली में दोबारा चुनाव कराइए...', केजरीवाल की रिहाई के बाद तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: दिल्ली की अदालत से अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में बरी किए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में दोबारा विधानसभा चुनाव कराने की मांग उठाते हुए जांच एजेंसियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Bihar Politics: दिल्ली की अदालत से बड़ी राहत मिलने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति मामले में बरी किए जाने के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है. बिहार की राजनीति में भी इस फैसले की गूंज सुनाई दी.

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने इस फैसले के बाद दिल्ली में दोबारा विधानसभा चुनाव कराने की मांग कर दी है. उन्होंने कहा कि अगर आरोप गलत साबित हुए हैं तो जनता को फिर से वोट देने का मौका मिलना चाहिए.

तेजस्वी बोले- जनता से माफी मांगे भाजपा

पटना में मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि तथाकथित शराब घोटाले में अदालत ने लगभग सभी आरोपियों को बरी कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस केस के कारण केजरीवाल को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा.

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि जब आरोप टिक नहीं पाए तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने कहा कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराकर जनता को सही मुद्दों पर फैसला करने का अवसर मिलना चाहिए.

जांच एजेंसियों पर उठाए सवाल

आरजेडी नेता ने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं पर लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होती है.

तेजस्वी ने सीबीआई के जांच अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की. उनका कहना है कि अगर जांच में खामियां पाई गई हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों पर भी केस चलना चाहिए.

अपने मामलों का भी किया जिक्र

तेजस्वी यादव ने अपने परिवार से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी केस हो या लैंड फॉर जॉब मामला, पहले भी जांच एजेंसियां कुछ साबित नहीं कर पाईं. उन्होंने दावा किया कि कई बार जांच बंद की जा चुकी थी. इसके बावजूद राजनीतिक दबाव में दोबारा केस खोले गए. तेजस्वी ने भरोसा जताया कि उन्हें भी अदालत से न्याय मिलेगा.

23 आरोपियों को मिली राहत

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाया. अरविंद केजरीवाल समेत कुल 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया. इनमें पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं. अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत पेश नहीं किए गए. सीबीआई की चार्जशीट में भी कई खामियां पाई गईं. इसी आधार पर सभी को क्लीन चिट दी गई.

Also Read: सीमांचल में जमीन कब्जे पर एक्शन मोड में नीतीश सरकार, विजय सिन्हा ने किया ये बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >