Deepak Prakash: तेज प्रताप यादव ने मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर किया पोस्ट, कहा- है ना मोदी-नीतीश का जादू?

Deepak Prakash: जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने दीपक प्रकाश को निर्दलीय प्रत्याशी नारायण पासवान का काउंटिंग एजेंट बताया. इसके साथ ही उन्होंने सवाल खड़े कर दिये हैं.

Deepak Prakash: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पदभार संभालते ही लगातार सुर्खियों में छा गए हैं. विपक्ष की तरफ से तंज कसे जा रहे हैं कि दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े मंत्री कैसे बन गए. इसी क्रम में जनशक्ति जनता दल (JJD) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने दीपक प्रकाश को लेकर अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, है ना मोदी-नीतीश का जादू?

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा, ‘सासाराम में जमानत जब्त कराने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नारायण पासवान के काउंटिंग एजेंट बने दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े नीतीश सरकार में मंत्री बन गए. है ना मोदी-नीतीश का जादू?’ इस पोस्ट के जरिये तेज प्रताप यादव ने सीधा सवाल उठाया. एक तरफ सत्ता पक्ष के नेता मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति को पूरी तरह संवैधानिक और वैधानिक बता रहे हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं.

मंत्री बनते ही दीपक प्रकाश हो रहे ट्रोल

दीपक प्रकाश राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे हैं. बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने पर वे विपक्ष की तरफ से जमकर ट्रोल हो रहे हैं. इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सासाराम सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी नारायण पासवान के काउंटिंग एजेंट बने थे. जब रिजल्ट आया तो नारायण पासवान को टोटल 327 वोट मिले थे. साथ ही उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी. ऐसे में बिना चुनाव लड़े दीपक प्रकाश के मंत्री बनने से कई तरह के सवाल खड़े किये जा रहे हैं.

पद संभालते ही क्या बोले थे दीपक प्रकाश?

पंचायत राज विभाग की जिम्मेदारी संभालने के तुरंत बाद ही दीपक प्रकाश ने विभाग की प्राथमिकताओं पर सीधा फोकस किया था. उन्होंने कहा था, विभाग में विकास की अपार संभावनाएं हैं और इन्हें तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए सभी वरीय अधिकारियों को एक्टिव होना होगा. इसके साथ ही पदभार संभालने के बाद दीपक प्रकाश ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी. उन्होंने कहा था, पंचायत राज विभाग में युवाओं के लिए रोजगार सृजन की संभावनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

Also Read: Aaj Bihar Ka Mausam: हो जाए अलर्ट! बिहार में पारा 4°C तक लुढ़का, इस दिन से शुरू होगी कंपा देने वाली ठंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >