संकट में राजपाल यादव का सहारा बने तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की मदद का ऐलान

Tej Pratap Yadav: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद उनका परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है. इस समय कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं. तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.

Tej Pratap Yadav: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुश्किलों में घिरे हैं. साल 2026 की शुरुआत में एक पुराने चेक बाउंस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा है. इसके बाद उनके परिवार की मदद के लिए देश की कई बड़ी हस्तियां आगे आ रही हैं.

कोर्ट में क्यों किया सरेंडर

चेक बाउंस के एक पुराने मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. उनके जेल जाने के बाद से उनका परिवार गहरे सदमे और मुश्किल दौर से गुजर रहा है. फिल्म जगत और राजनीति के कई बड़े चेहरे इस घड़ी में परिवार का सहारा बन रहे हैं.

तेज प्रताप यादव ने की 11 लाख की मदद

जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि इस कठिन समय में वे और उनकी पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. तेज प्रताप ने मानवीय आधार पर जेजेडी परिवार की ओर से 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राव इंद्रजीत यादव ने बढ़ाया हाथ

राजपाल यादव की मदद के लिए राव इंद्रजीत यादव ने भी बहुत बड़ा योगदान दिया है. उन्होंने राजपाल यादव को एक बेहतरीन कलाकार और सच्चा इंसान बताते हुए उनके परिवार को 1 करोड़ 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील की है कि भारत के अन्य लोग भी इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें. सोनू सूद ने भी राजपाल यादव के परिवार के लिए मदद की अपील की है.

इसे भी पढ़ें : बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 में बड़ा बदलाव, अब एक उम्मीदवार, एक ही रिजल्ट, 44000 भर्तियों के लिए जल्द आएगा नोटिफिकेशन

पुश्तैनी जमीन बनी मुसीबत, बिहार के इस जिले में अटक सकता है लगभग 100000 किसानों का पैसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >