Bihar Steel Plant: स्टील जगत के जाने-माने नाम सुपर शक्ति और अवध स्टील ने बिहार में अपनी जड़ें जमाने का फैसला किया है. सोमवार को सुपर शक्ति और अवध स्टील के प्रबंध निदेशक (MD) दीपक अग्रवाल ने बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से मुलाकात की और राज्य में एक स्टील प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा.
6000 करोड़ का मेगा निवेश
दीपक अग्रवाल ने उद्योग मंत्री को बताया कि उनकी कंपनी बिहार में करीब 6000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है. यह प्लांट पूरी तरह मॉडर्न होगा और इसमें स्टील उत्पादन की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने बिहार के मौजूदा निवेश माहौल और सरकार की नीतियों पर भरोसा जताते हुए इस बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा साझा की.
सरकार की ओर से पूरा सहयोग
उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस निवेश का खुले दिल से स्वागत किया. उन्होंने एमडी को बताया कि बिहार अब बड़े निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद राज्य बन चुका है. राज्य सरकार की नीतियां व्यापारियों के अनुकूल हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी काफी सुधार हुआ है. उन्होंने कंपनी को भरोसा दिलाया कि इस प्लांट को जमीन पर उतारने के लिए सरकार हर संभव मदद और सुविधाएं मुहैया कराएगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
रोजगार और अर्थव्यवस्था को फायदा
इस विशाल स्टील प्लांट के लगने से बिहार के हजारों युवाओं को डायरेक्ट और इनडायरेक्ट तौर पर नौकरियां मिलेंगी. इस बड़े कारखाने की वजह से राज्य में कई छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा. बिहार को मैनुफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में इसे अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब अजगैबीनाथ धाम के नाम से जाना जाएगा शहर
17 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना, मोबाइल ऐप के जरिए खुद दे सकेंगे अपनी जानकारी
