कैंपस : मगध महिला कॉलेज में अगस्त में होगा स्टूडेंट्स सेंट्रल सोसाइटी का चुनाव

मगध महिला कॉलेज में स्टूडेंट सेंट्रल सोसाइटी की ओर से कैबिनेट इलेक्शन का आयोजन होता है. इस इलेक्शन का मकसद कॉलेज में होने वाली एक्टिवटी और इसके क्रियान्वयन में योगदान देना है

संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज में स्टूडेंट सेंट्रल सोसाइटी की ओर से कैबिनेट इलेक्शन का आयोजन होता है. इस इलेक्शन का मकसद कॉलेज में होने वाली एक्टिवटी और इसके क्रियान्वयन में योगदान देना है. पिछले साल इसका आयोजन जुलाई के महीने में किया गया था. इस बार यह इलेक्शन अगस्त में आयोजित किया जायेगा. हालांकि प्राचार्या और स्टूडेंट्स सेंट्रल सोसाइटी की ओर से अप्रैल में ही छात्राओं के नॉमिनेशन के लिए फॉर्म जारी कर दिया गया था. उस वक्त परीक्षा के शेड्यूल आ जाने से इस पर रोक लगा दी गयी थी. फिर जून से गर्मियों की छुट्टी हो गयी. फिर नये सत्र की शुरुआत हुई है. ऐसे में यह इलेक्शन अब अगले महीने आयोजित होगा. इस इलेक्शन में सेकेंड इयर की छात्राएं भाग लेती हैं, जिसमें 13 पदों के लिए इलेक्शन होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >