Bihar Cabinet: 53 करोड़ की लागत से पश्चिमी चंपारण में होगा स्टेडियम का पुनर्निर्माण, सीएम नीतीश ने पूरा किया वादा

Bihar Cabinet: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में पश्चिम चंपारण में स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए 53 करोड़ रुपये की मंजरी दी गई. सीएम ने प्रगति यात्रा के दौरान इसको घोषणा की थी.

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने पश्चिम चंपारण में स्टेडियम के पुनर्निमाण के लिए 53 करोड़ की राशि की मंजूरी दे दी है. जल्द ही यहां स्टेडियम के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो जायेगा. सीएम नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण में खेल को बढ़ावा देने के लिए इसकी घोषणा की थी. सीएम नीतीश फिर प्रगति यात्रा के अगले चरण के लिए मुंगेर निकलने वाले हैं. इससे पहले आज हुई कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए. इनमें से अधिकतर फैसले प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं पर हुई.

सहरसा में भी बनेगा स्टेडियम

सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के समय सहरसा में जिला मुख्यालय के आस-पास स्टेडियम निर्माण कराने की बात कही थी. 4 फरवरी को हुई मीटिंग में इस स्टेडियम के निर्माण के लिए भी 58 करोड़ 22 लाख रुपये की मंजूरी दी गई.

बिहार की तजा खबरों के लिए क्लिक करें

अररिया और खगड़िया में बनेगा मेडिकल कॉलेज

बिहार कैबिनेट ने अररिया और खगड़िया में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण करने के लिए मंजूरी दी. अररिया के लिए 4 अरब 1 करोड़ 78 लाख रुपए की योजना राशि स्वीकृत की गई. जबकि खगड़िया के लिए 4 अरब 60 करोड़ 56 लाख रुपए देने की घोषणा हुई. दोनों मेडिकल कॉलेज दोनों जिलों के लाखों लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

इसे भी पढ़ें: दरभंगा और पूर्णिया में बनेगा बस स्टैंड, नीतीश कैबिनेट ने दी मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >