दो से नौ जनवरी तक स्कूलों में आयोजित होगा खेल उत्सव

सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभा की पहचान करने के लिए दो से नौ जनवरी तक खेल सप्ताह का आयोजन किया जायेगा.

संवाददाता, पटना सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभा की पहचान करने के लिए दो से नौ जनवरी तक खेल सप्ताह का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान स्कूलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें चयनित होने के बाद खिलाड़ी बिहार प्रतिभा खेल पहचान मशाल-2024 के तहत होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे. स्कूलों में खेल सप्ताह आयोजित करने के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि खेल सप्ताह अवधि स्कूलों में पठन-पाठन स्थगित रख कर खेल गतिविधि आयोजित की जाये. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि मशाल-2024 के योजना के तहत दो से नौ जनवरी तक खेल सप्ताह आयोजित किया जायेगा. खेल सप्ताह के दौरान स्कूलों में क्लास स्थगित रहेगी या नहीं, यह निर्णय शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को करना है. इन खेलों में प्रतिभागी दिखायेंगे दम दो से नौ जनवरी तक खेल सप्ताह के दौरान फुटबॉल, क्रिकेट बाल थ्रो, 60 मीटर दौड़, छह सौ मीटर दौड़ा, पांच किलोमीटर साइकिलिंग, तीन किलोमीटर साइकिलिंग, कबड्डी, वॉलीबाल आदि खेल आयोजित किये जायेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि पटना जिले में 10 शारीरिक शिक्षक एवं कंप्यूटर शिक्षक को मास्टर ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया है. इन सभी को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में विशेष ट्रेनिंग दी गयी है. चयनित मास्टर ट्रेनर खेल सप्ताह के दौरान बेहतर खिलाड़ियों का चयन करेंगे. स्कूल स्तर पर चयन होने के बाद प्रखंड और फिर जिला स्तर पर खिलाड़ी का चयन किया जायेगा. इसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >