श्रीअरविंद महिला कॉलेज : अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र संपन्न

फायर स्टेशन प्रतिनिधि सुधा कुमारी ने छात्राओं को आग लगने की स्थिति में तत्काल किये जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी

संवाददाता, पटना श्रीअरविंद महिला कॉलेज में बिहार अग्निशमन सेवा के सहयोग और एनएसएस यूनिट 1, 2 के संयुक्त सहयोग में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर ने की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निबटने के लिए छात्राओं में जागरूकता और व्यावहारिक प्रशिक्षण होना अनिवार्य है, ताकि वे न केवल स्वयं सुरक्षित रहें बल्कि समाज को भी जागरूक कर सकें. सत्र के दौरान मुख्य प्रशिक्षक और फायर स्टेशन प्रतिनिधि सुधा कुमारी ने छात्राओं को आग लगने की स्थिति में तत्काल किये जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने प्रायोगिक प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) के माध्यम से अग्निशामक यंत्र चलाने की विधि और प्राथमिक बचाव तकनीकों को समझाया. एनएसएस यूनिट 2 की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सपना बरुआ ने छात्राओं को आपदा के समय धैर्य और सूझ-बूझ से काम लेने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर प्रो विमी सिंह, डॉ प्रिया कुमारी सहित कई शिक्षक और बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया. धन्यवाद ज्ञापन राजीव शंकर सिन्हा ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >