बिहार के लोग चाह रहे होंगे कि चुनाव हर साल आए ताकि… शिवसेना एमपी ने बजट पर साधा निशाना

Budget 2025: चुनावी वर्ष में बिहार को केंद्रीय बजट में मिली विशेष सौगात पर मोदी सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है. अब शिवसेना उद्धव गुट की सांसद ने इस बजट पर तंज कसा है.

Budget 2025: लोकसभा में शनिवार को पेश आम बजट को शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने जमीनी हकीकत से दूर बताया और कहा कि इससे जनता को फायदा नहीं हुआ है. बजट में चुनावी राज्य पर फोकस के आरोप पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “अगर वे चुनावों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश कर रहे हैं, तो यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा की धज्जियां उड़ रही हैं क्योंकि अगर आप देखें तो बिहार के लोग शायद यह चाह रहे होंगे कि चुनाव हर साल आएं, ताकि वित्त मंत्री उन पर ध्यान दें. आज महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव हो गया है तो बजट में एक बार भी महाराष्ट्र का नाम नहीं लिया गया. भाजपा को 100 से ज्यादा विधायक देने के बावजूद जनता के साथ विश्वासघात हुआ है.

बिहार को बजट में क्या-क्या मिला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में मखाना बोर्ड और राज्य में नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की. पटना आईआईटी और पटना एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जाएगा. मखाना बोर्ड के गठन होने से 25 हजार किसानों लाभ मिलेगा. बिहार में फिलहाल लगभग 35 हजार हेक्टेयर में मखाने की खेती होती है. देश में सबसे अधिक मखाना उत्पादन करने वाला राज्य बिहार है.

लगातार बाढ़ की विभीषिका झेलते रहने वाले बिहार के लिए वित्त मंत्री ने पश्चिमी कोशी नहर ईआरएम परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की, जिससे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में 50,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खेती करने वाले बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा.

वित्त मंत्री ने बिहार में एयरपोर्ट सेवाओं में विस्तार करने की घोषणा की . उड़ान स्कीम के तहत देश के 120 नए स्थानों को एयरसेवा से जोड़ा जाएगा. उन्होंने बजट में पटना एयरपोर्ट की क्षमता में व्यापक विस्तार करने की घोषणा की तथा बिहटा में ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने का भी ऐलान किया.

सीतारमण ने पटना स्थित आईआईटी का विस्तार करने का ऐलान किया. केंद्र सरकार के फैसले से बिहार के युवाओं को काफी सुविधा होगी. इसके अलावा केंद्र सरकार ने बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना का फैसला लिया है. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि 2014 के बाद खोले 5 आईआईटी में अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा. इससे 6500 और छात्रों को शिक्षा मिलेगी. हॉस्टल और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के फर्स्ट स्मार्ट विलेज में होगी सभी आधुनिक सुविधाएं, सीएम नीतीश ने बांका को दिया बड़ा गिफ्ट

Union Budget 2025: कहीं खुशी कहीं गम, चुनाव से पहले केंद्रीय बजट पर जानें बिहार के नेताओं की प्रतिक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >