Video: बिहार में लगे 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगों ने कुछ इस तरह से मनाया जश्न

Operation Sindoor: पाकिस्तान में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक की खबर सामने आते ही बिहार के कई जिलों में जश्न का माहौल बन गया. बेगूसराय, सहरसा और मोतिहारी में लोगों ने आतिशबाजी कर और तिरंगा लहराकर सेना की कार्रवाई का स्वागत किया.

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का जवाब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर दिया और इस कार्रवाई से बिहार के कई जिलों में खुशी की लहर दौड़ गई. बेगूसराय, सहरसा, मोतिहारी समेत अन्य जिलों में लोगों ने आतिशबाजी कर, तिरंगा लहराकर और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर इस पल का स्वागत किया.

बेगुसराय के नगर थाना चौक पर जुटे लोगों ने कहा कि यह बदला नहीं, इंसाफ है. स्थानीय लोगों ने कहा, “पाकिस्तान ने हमारी 28 बहनों का सिंदूर उजाड़ा था. भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर शहीदों को न्याय दिलाया.” वहीं कुछ लोगों ने कहा, “भारतीय सेना ने रात में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर खून का बदला खून से लिया है. अब कोई भी हमारे देशवासियों की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता.”

”पाकिस्तान को कल्पना से भी बड़ी सजा दी जा रही…”

लोगों ने पीएम मोदी की कड़ी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यह नया भारत है, जो जवाब में गोली नहीं, मिसाइल देता है. बीजेपी विधायक कुंदन कुमार ने कहा, “यह मोदी का भारत है, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर चलता है. पाकिस्तान को कल्पना से भी बड़ी सजा दी जा रही है. यह तो बस शुरुआत है.”

”आतंकवाद विश्व की सबसे बड़ी बीमारी बन चुका है”

लोगों ने यह भी कहा कि आतंकवाद अब विश्व की सबसे बड़ी बीमारी बन चुका है. अब वक्त आ गया है कि अमेरिका, इज़राइल और भारत जैसे देश मिलकर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ें. इस बीच, बेगूसराय के विभिन्न इलाकों में तिरंगा यात्रा निकाली गई और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. भीड़ में शामिल हर व्यक्ति के चेहरे पर गर्व और आंखों में बदले की चमक थी “यह भारत बदल चुका है.”

Also Read: आज सब आए हैं, कल कितने लोग याद रखेंगे?… जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए JCO सुजीत की पत्नी ने क्या कहा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >