Patna News : मसौढ़ी में पुनपुन पुलिस ने डुमरी गांव के समीप किराना गुमटी की आड़ में गांजा बेचने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसकी गुमटी से पुड़िया और प्लास्टिक की थैली में रखा 350 ग्राम गांजा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान डुमरी गांव निवासी शंकर साव के रूप में हुई है.
गुमटी में गांजा बिक्री की मिली थी सूचना
पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरी गांव के पास स्थित एक किराना गुमटी में अन्य सामानों के साथ गांजा की भी बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुनपुन पुलिस ने मंगलवार की रात गुमटी पर छापेमारी की.
पुलिस को देखते ही भागने लगा दुकानदार
पुलिस टीम को देखते ही आरोपित भागने लगा. जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने गुमटी की तलाशी ली, जहां अलग-अलग पुड़िया और प्लास्टिक की थैली में रखा गांजा बरामद किया गया.
350 ग्राम गांजा बरामद, भेजा गया जेल
मसौढ़ी डीएसपी-2 कन्हैया सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के पास से कुल 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित शंकर साव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
