VIDEO: रफी साहब बने गुरु, पेंटिंग छोड़ थामा माइक, Shabbir Kumar ने ऑटो-ट्यून और भोजपुरी पर कही ये बात

शब्बीर कुमार से खास बातचीत, प्रभात खबर के साथ

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शब्बीर कुमार पटना पहुंचे और 'सुर संध्या' में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। उन्होंने पेंटिंग से संगीत तक के अपने सफर, भोजपुरी संगीत और ऑटो-ट्यून जैसे विषयों पर खुलकर बात की।

पटना में सुर संध्या: शब्बीर कुमार का आगमन : 80 और 90 के दशक में अपनी मखमली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शब्बीर कुमार (Shabbir Kumar) शुक्रवार को पटना पहुंचे. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आज प्रभात खबर के खास कार्यक्रम 'सुर संध्या' में शब्बीर कुमार अपनी आवाज का जलवा दिखाएंगे. पटना पहुंचने पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता में सच्चे सुरों और संगीत को समझने का एक अलग ही हुनर है. यहां मिलने वाली गर्मजोशी उन्हें हर बार नई ऊर्जा देती है.

बिहार के साथ मेरा खास रिश्ता

बिहार की राजनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र नेताओं का खास इलाका है और राजनीति यहां की प्रमुख पहचान है. वहीं, बिहार के मशहूर लिट्टी-चोखे का स्वाद याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह इसे काफी मिस करते हैं. बॉलीवुड में 45 साल का शानदार सफर पूरा कर चुके शब्बीर कुमार ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर, जितेंद्र व गोविंदा जैसे दिग्गज अभिनेताओं के लिए दर्जनों सदाबहार हिट गाने गाए हैं. वीडियो में सुनिए उनसे बातचीत के प्रमुख अंश..

कैमूर पर्यटन: झरनों, जंगलों और प्राचीन धरोहरों से सजा बिहार का अनदेखा खजाना, जानें क्या है खास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >