आज होगी सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक, कई जरूरी प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Bihar Cabinet: सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक आज (बुधवार) होगी. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में कई जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे.

Bihar Cabinet: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज दूसरी कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में होगी. सीएम सम्राट चौधरी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसमें दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान कई जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट की बैठक के बाद ब्रीफिंग 6 बजे शाम तक हो सकती है.

22 अप्रैल को हुई थी पहली बैठक

सम्राट सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक 22 अप्रैल को हुई थी. इस बैठक में कुल 22 अहम एजेंडों पर मुहर लगी थी. करीब एक घंटे चली इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे, जिनका सीधा असर विकास, रोजगार और सुरक्षा पर दिखेगा.

सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर मिली थी मंजूरी

22 अप्रैल को हुई बैठक में बिहार में 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को मंजूरी दी गई, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. जिस भी जिले के जिस एरिया में सैटेलाइट टाउनशिप बनाए जायेंगे, वहां जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही इससे जमीन देने वालों को खास फायदा मिल सकता है.

अन्य जरूरी प्रस्तावों पर भी लगी थी मुहर

इसके अलावा 22 अप्रैल को हुई कैबिनेट की बैठक में अन्य जरूरी प्रस्तावों पर भी मुहर लगी थी. सरकार ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया था. 1500 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी दी जाएगी. इसके साथ ही 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल भी दी जाएगी. इस योजना पर कुल 66.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

साथ ही सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र को अब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. इस परियोजना के लिए 680 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. मुंगेर जिले के तारापुर में धार्मिक और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए बड़ा फैसला हुआ था. इसके लिए कृषि विभाग की 15 एकड़ जमीन पर्यटन विभाग को मुफ्त में दी जाएगी, जिससे इलाके में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी.

Also Read: बिहार के कटिहार में हाई अलर्ट, बॉर्डर सील, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >