पटना: साइंस कॉलेज के हॉस्टल में पानी को लेकर छात्रों में जमकर हुई मारपीट, एक का सिर फटा; 8 हिरासत में

पटना साइंस कॉलेज हॉस्टल में पानी पीने को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. पुलिस ने आठ छात्रों को हिरासत में लिया, बाद में सभी को छोड़ दिया गया.

Patna Science College : पटना. पटना विश्वविद्यालय के साइंस कॉलेज स्थित हॉस्टल में शनिवार की दोपहर छात्रों के दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा. पानी पीने को लेकर छात्र आपस में ही भीड़ गए. देखते ही देखते दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी. घटना में एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी और उसका सिर फट गया. हॉस्टल में अचानक हुए विवाद के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

जानकारी के अनुसार शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना विश्वविद्यालय के साइंस कॉलेज परिसर स्थित हॉस्टल झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी छात्र नाश्ते के लिए इकठा हुए थे. इसी दौरान पानी पीने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. शुरुआत में मामूली लग रहा विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्षों के छात्र आमने-सामने आ गए .

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आठ छात्रों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने सभी छात्रों से थाने में पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी लेने की कोशिश की. हालांकि, घायल छात्र के पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया गया. इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी छात्रों को पीआर बांड पर छोड़ दिया.

पुलिस ने 8 छात्रों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

हॉस्टल में छात्रों के बीच मारपीट की सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों से कुल आठ छात्रों को हिरासत में लिया. इसके बाद सभी को थाने लाकर घटना को लेकर पूछताछ की गई.

यह भी पढ़ें

पुलिस ने छात्रों से विवाद की शुरुआत, मारपीट में शामिल लोगों और घायल छात्र के संबंध में जानकारी ली. पुलिस का उद्देश्य यह पता लगाना था कि आखिर पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतनी जल्दी मारपीट में कैसे बदल गया.

थानेदार का बयान

पीरबहोर थानेदार राजकुमार सिंह ने बताया कि छात्रों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था और इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई. पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी.

घायल पक्ष ने FIR दर्ज कराने से किया इनकार

मारपीट में एक छात्र के घायल होने के बावजूद उसके पक्ष की ओर से पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया गया. पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई. ऐसे में मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई.

थानेदार राजकुमार सिंह ने बताया कि छात्रों के बीच हुए विवाद को लेकर फिलहाल किसी पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है. पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए सभी छात्रों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.

फिलहाल मामला शांत

हॉस्टल में पानी जैसी सामान्य जरूरत को लेकर हुए विवाद में पुलिस हस्तक्षेप के बाद स्थिति समान्य है. हॉस्टल का माहौल शांत है. हालांकि दोनों पक्षों से पूछताछा के बाद पुलिस ने सभी छात्रों को छोड़ दिया है. साथ ही सभी को चेतावनी दी गई है की फिर से ऐसा कुछ न हो. दोनों पक्षों की ओर से शिकायत नहीं मिलने के कारण फिलहाल पुलिस ने कानूनी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई है.

पुलिस की नजर बनी रहेगी

पुलिस का कहना है कि यदि भविष्य में किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल सभी छात्रों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है और हॉस्टल में स्थिति सामान्य बतायी जा रही है.

Also Read: पटना: थम नहीं रहा 70वीं BPSC का मुद्दा, छात्रों के समर्थन में भगत सिंह की तस्वीर लेकर क्यों बैठे पप्पू यादव?



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >