SBI सुपरवाइजिंग स्टाफ क्रेडिट सोसाइटी चुनाव: नामांकन वापसी के बाद मैदान में 35 उम्मीदवार, 19 जुलाई को होगा मतदान

SBI सुपरवाइजिंग स्टाफ को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब कुल 35 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 17 सेवियर टीम से और 18 डिगनेटी टीम से हैं. मतदान 19 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सात जोनल मुख्यालयों पर होगा.

पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट

SBI Credit Society Election : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सुपरवाइजिंग स्टाफ को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कुल 35 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं. बुधवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन सेवियर टीम के तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए, जबकि डिगनेटी टीम का कोई भी उम्मीदवार मैदान से नहीं हटा.

SBI Credit Society Election : सेवियर टीम को झटका, तीन उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन

सेवियर टीम से सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार मुकेश कुमार वर्मा और राजेश कुमार सिंह ने नामांकन वापस लिया. वहीं महिला श्रेणी की उम्मीदवार पूजा ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद सेवियर टीम के 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. दूसरी ओर डिगनेटी टीम के सभी 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बने हुए हैं.

मैदान में 35 उम्मीदवार

अब चुनाव में कुल 35 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें सामान्य श्रेणी के 29, महिला श्रेणी के चार तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति श्रेणी के दो उम्मीदवार शामिल हैं.

19 जुलाई को सुबह 8 बजे से होगा मतदान

चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा. मतदान सात जोनल मुख्यालयों पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, देवघर, धनवाद और रांची में कराया जाएगा. इस चुनाव में कुल 5,633 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें लगभग 700 महिला मतदाता शामिल हैं.

21 जुलाई को होगी मतगणना

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 21 जुलाई को मतगणना होगी. इसके बाद परिणाम से संबंधित प्रपत्र (फॉर्म-19 एम) मुख्य चुनाव प्राधिकार, नई दिल्ली को भेजा जाएगा. अंतिम और आधिकारिक परिणाम 29 जुलाई को घोषित किया जाएगा. चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख पैनलों ने अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है, जिससे मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है.

Also Read : पटना में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD की चेतावनी जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >