Video: ब्रह्मोस रॉकेट वाला कांवर लेकर पहुंचे श्रद्धालु, भोले बाबा का किया जयकार, लोगों का खींचा ध्यान

Sawan 2025: श्रावणी मेले को लेकर कांवरिया पथ पर कई तरह के दृश्य देखने के लिए मिल रहे हैं. इसी क्रम में कांवरिया ब्रह्मोस रॉकेट वाला कांवर लेकर पहुंचे. जिसने हर लोगों का ध्यान आकर्षित किया. श्रद्धालुओं ने इस दौरान भोले बाबा का जयकार भी किया.

Sawan 2025: श्रावणी मेले को लेकर कांवरिया पथ पर अद्भुत नजारा देखने के लिए मिल रहा है. कांवरिया पथ बोल बम के नारे से गुंजायमान हो उठा है. इसी क्रम में बेहद खास तस्वीर कांवरिया पथ की सामने आई है. दरअसल, श्रद्धालु ब्रह्मोस रॉकेट वाला कांवर लेकर पहुंचे. इस दौरान कांवरियों ने भोले बाबा का जय-जयकार किया. यह नजारा वहां मौजूद हर लोगों को आकर्षित कर रहा था. ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर ब्रह्मोस रॉकेट का कांवड़ लोगों को खूब भा रहा था.

45 दिन में तैयार किया कांवर

श्रद्धालु पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि, 1992 से कांवड़ यात्रा कर रहे हैं. इस कांवर को बनाने में लगभग 45 दिन लगा. पिछले साल हम लोग शिव और पार्वती की आकृति लेकर बाबा धाम गए थे. ऑपरेशन सिंदूर आकृति का कांवर देश के नौजवानों के लिए समर्पित करते हैं. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत मां के सिंदूर की ताकत दुश्मनों को बता दिया और लड़ाई में दुश्मनों को करारा जवाब दिया. बाबा बैद्यनाथ से अपने देश की भलाई की कामना करते हैं.

Also Read: बिहार के इस जिले में रेलवे ट्रैक की लंबाई होगी दोगुनी से ज्यादा, यहां बनेंगे 7 नए स्टेशन…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >