Sanjeev Mukhiya: 36 घंटे की रिमांड पर लिया गया NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, सख्ती से पूछताछ करेगी EOU

Sanjeev Mukhiya: नीट पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को EOU ने रिमांड पर लिया है. कोर्ट ने 36 घंटे की रिमांड की स्वीकृति दी है. शुक्रवार को CBI ने करीब 3 घंटे तक संजीव मुखिया से पूछताछ की थी. पढ़ें पूरी खबर…

Sanjeev Mukhiya: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल, शुक्रवार को EOU ने 11 महीने से फरार चल रहे संजीव मुखिया को पटना से गिरफ्तार किया. अब इस मामले में एक और ताजा अपडेट निकल कर सामने आया है. आज EOU की तरफ से संजीव मुखिया को 5 दिनों के लिए रिमांड पर लेने की अपील की गई थी, जिसपर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 36 घंटे की रिमांड स्वीकार की है. शुक्रवार को CBI ने संजीव मुखिया से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की थी. सिपाही बहाली, बीपीएससी शिक्षक भर्ती और NEET UG जैसी कई परीक्षाओं के पेपर लीक में संजीव मुखिया का हाथ रहा है. 

3 महीने पहले लिया था फ्लैट

जानकारी के अनुसार, संजीव पटना के सगुना मोड़ के पास आरएन हाइट्स अपार्टमेंट में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छिपकर रह रहा था. उसने 3 महीने पहले एक फ्लैट किराए पर लिया था. जिस मोबाइल नंबर को EOU ट्रैस कर रही थी वह मोबाइल मुखिया ने किसी और के नाम पर ले रखा था, जिसकी वजह से लोकेशन सही नहीं मिल पा रही थी. बता दें, संजीव मुखिया पर अक्टूबर 2023 में सिपाही बहाली पेपर लीक का केस दर्ज हुआ था. इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था. बिहार सरकार ने 11 अप्रैल को उसके ऊपर 3 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था.

इसके नेटवर्क में 30 से अधिक लोग थे शामिल

ईओयू की जांच में सामने आया है कि संजीव मुखिया एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से पेपर लीक को अंजाम देता था. इस नेटवर्क में उसके परिजनों के अलावा करीब 30 से ज्यादा लोग शामिल हैं, जो अलग-अलग राज्यों में फैले हुए हैं. हाल ही में 11 मई 2024 को झारखंड के देवघर से नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार छह लोगों में उसका करीबी चिंटू भी शामिल था, जिसे उसके रिश्तेदार के रूप में जाना जाता है. जांच में खुलासा हुआ कि 5 मई की सुबह चिंटू को व्हाट्सएप पर नीट का प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी की PDF मिली थी, जिसे पटना के ‘लर्न एंड प्ले स्कूल’ में प्रिंट कर छात्रों को रटाया गया था.

ALSO READ: CBI Raid: बिहार के इस जिले में CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, रेलवे के बड़े अधिकारी सहित 3 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >