पटना: पूर्व मुखिया संजय यादव मौत मामले में जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, एक सप्ताह में आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Patna Crime : राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय यादव की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में जुटी है. घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस हत्या और सामान्य मौत, दोनों एंगल से पड़ताल कर रही है.

Patna Crime : राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस हत्या और सामान्य मौत, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

एक सप्ताह में आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. इसके लिए मेडिकल टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि करीब एक सप्ताह के भीतर अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की संभावना है.

मोबाइल कॉल डिटेल और सीसीटीवी की हो रही जांच

जांच के दौरान पुलिस मृतक की अंतिम गतिविधियों, मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल की परिस्थितियों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है. साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि का सुराग मिल सके.

छह लोगों पर दर्ज है नामजद प्राथमिकी

मृतक के पुत्र के आवेदन पर बिहटा थाना में छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के साथ-साथ वैज्ञानिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही संजय यादव की मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Monu kumar

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >