पटना: अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी दबोचे गए

Patna Jewellery store robbery : पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित अलंकार ज्वेलर्स में हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और लूटे गए आभूषण, हथियार व बाइक भी बरामद हुए हैं.

Patna Jewellery store robbery : रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित अलंकार ज्वेलर्स में हुई लूटकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बुधवार को पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर की गई.

हथियार के बल पर हुई थी लूट

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर अलंकार ज्वेलर्स में सोने और चांदी के आभूषणों की लूट की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद रामकृष्णानगर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार इनामी अपराधी धीरज कुमार भी इस लूटकांड का महत्वपूर्ण आरोपी है.

आभूषण, हथियार और बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार, इस कांड में अब तक 1,737 ग्राम लूटे गए चांदी के आभूषण बरामद किए जा चुके हैं. इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, तीन मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए अन्य बिंदुओं की जांच में जुटी है.

Also Read: बांकीपुर बचाने खुद उतरेंगे नितिन नवीन, पटना आकर बनाएंगे बीजेपी की जीत का प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >