पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास सड़क धंसी, यातायात डायवर्ट, वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करने की अपील

राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास सड़क धंसने से पटना में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है. मरम्मत कार्य जारी है और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है. यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Patna Traffic Diversion : राजधानी पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल के सामने कुम्हरार से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है. विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी है और सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है.

धंसे हिस्से में कंक्रीट भरकर शुरू की गई मरम्मत

जानकारी अनुसार पंसिया होटल के पास सड़क धंसने की घटना के बाद संबंधित विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से को कंक्रीट से भर दिया है. कंक्रीट को पूरी तरह सूखने और मजबूत होने तक मरम्मत कार्य जारी रहेगा.

ट्रैफिक डायवर्ट

एक लेन से गुजर रहे दोनों तरफ के वाहन

सुरक्षा के दृष्टिकोण से मरम्मत स्थल पर बैरिकेडिंग की गई है. फिलहाल दोनों दिशाओं के वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा है. इसके कारण मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है और व्यस्त समय में जाम की स्थिति बन रही है.

दूसरी ओर भी दिखीं दरारें, लोहे की पट्टियां बिछाई गईं

सड़क के दूसरे हिस्से में भी दरारें दिखाई देने के बाद एहतियात के तौर पर लोहे की पट्टियां बिछाई गई हैं. संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो.

यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

यातायात पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जाम से बचने के लिए संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. राजेंद्र नगर टर्मिनल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई है.

Also Read : NEET UG 2026 Scam : सॉल्वर बने PMCH के MBBS छात्र अश्विनी का नामांकन रद्द, हॉस्टल से भी निकाला गया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >