Road Accident: बिहटा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Road Accident: बिहटा-पटना मुख्य मार्ग स्थित पैनाल मोड़ के पास तेज रफ्तार आ रहा अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदते हुए फरार हो गया.

Road Accident: बिहार की राजधानी पटना के बिहटा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सोमवार की शाम बिहटा-पटना मुख्य मार्ग स्थित पैनाल मोड़ के पास तेज रफ्तार आ रहा अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदते हुए फरार हो गया. इधर, घटना में बाइक पर पीछे बैठे वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक बुरी तरह से घायल हो गया.

मृतक वृद्ध की पहचान बिक्रम थाना क्षेत्र के गंगाचक गांव निवासी स्व. पंचानंद दुबे का 94 वर्षीय पुत्र सह बिक्रम के असपुरा मंदिर के मुख्य पुजारी शिवकुमार दुबे के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान गंगहारा गांव निवासी हरेराम पांडेय के रूप में हुआ है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद बिहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को थाना लाया.

Also Read: Bihar News: दानापुर में बंधक बनाकर युवक की हत्या, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर किया रोड जाम

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सुबह में बाइक से पटना के जगदेव पथ में श्राद्ध कर्म में पूजा कराने गए हुए थे और पूजा करा कर बिहटा होते हुए बिक्रम घर आ रहे थे तब ही यह घटना हुई है. वहीं बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि पैनाल गांव के पास सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा युवक घायल है, जिनका इलाज ईएसआईसी अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिला है, परिजनों को शव सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >