राजद का एकदिवसीय धरना राजनीतिक ढोंग: उमेश कुशवाहा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राजद के एकदिवसीय धरना को राजनीतिक ढोंग बताया है.

संवाददाता, पटना जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राजद के एकदिवसीय धरना को राजनीतिक ढोंग बताया है. उन्होंने गुरुवार को कहा है कि जातीय गणना और आरक्षण के नाम पर राजद कुनबा प्रदेश की जनता में पुनः भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी नीतीश सरकार के कामों का झूठा श्रेय बटोरने का पूरा प्रयास किया था ,लेकिन प्रदेश की जनता ने राजद को महज चार सीटों पर समेट दिया और उन्हें मुंह की खानी पड़ी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 वर्षों तक बिहार में राजद का शासन रहा लेकिन उन्होंने कभी जातीय गणना कराने एवं आरक्षण का दायरा बढ़ाने का प्रयास तक नहीं किया और आज वही लोग झूठा श्रेय लेने के लिए हायतौबा मचा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >