Congress अध्यक्ष क्यों आये बिहार RJD नेता ने बता दिया, बोले- हमारी रणनिति का हिस्सा

Bihar Elelctions 2025: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है. इसके मद्देनजर पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं का दौरा लगातार जारी है. रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार के बक्सर में रैली को संबोधित किया.

Bihar Elelctions 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी महागठबंधन के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं. महागठबंधन की दूसरी अहम बैठक 24 अप्रैल को पटना में आयोजित होने वाली है, जिसमें सभी प्रमुख घटक दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है. इसी बीच कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को बिहार दौरे पर हैं. आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने इसे आगामी चुनाव के मद्देनजर रणनीति का हिस्सा करार दिया.

राजद नेता बोले- यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया

मृत्यंजय तिवारी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने पार्टी के कार्यक्रमों के तहत बिहार में होंगे और इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. जब महागठबंधन या इंडिया गठबंधन की कोई साझा बैठक या कार्यक्रम होता है, तो सभी पार्टियां एक साथ मौजूद रहती हैं. लेकिन हर पार्टी के अपने स्वतंत्र कार्यक्रम भी होते हैं और ये स्वाभाविक राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा है.”

राजद प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी दल अपने-अपने स्तर पर मजबूती से काम कर रहे हैं ताकि सीट बंटवारे के बाद एक-दूसरे की मदद की जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन इस रूट पर दौड़ेगी, 24 अप्रैल को पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

बिहार कांग्रेस चीफ बोले- जनता बदलाव चाहती है

कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि इस समय बिहार की जनता बदलाव के मूड में है. अब जनता अगर बदलाव के मूड में है तो वह विकल्प भी ढूंढ रही है. जनता के सामने विकल्प के रूप में इंडी गठबंधन दिख रहा है. इस समय कौन क्या बोल रहा है, यह महत्वपूर्ण नहीं है. यह तय है कि इंडी गठबंधन बिहार में मजबूती से आगामी विधानसभा चुनाव में जाएगा और हमलोग शत-प्रतिशत परिणाम देंगे.

इंडी गठबंधन की प्रस्तावित 24 अप्रैल को होने वाली बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ तय नहीं है. यह कोई एक व्यक्ति या एक पार्टी की बात नहीं है. अभी तिथि भी पूरी तरह तय नहीं है. उसके पहले विवेचना होगी और जब बैठक तय हो जाएगी, तो बता दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: ‘तेजस्वी के डिप्टी CM रहते पथ निर्माण में हुआ था 26 करोड़ का फर्जीवाड़ा’, विजय सिन्हा ने नेता विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >